फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भोलेनाथ के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 18 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दुखहरणनाथ मंदिर परिसर में भजन प्रस्तुत करते कलाकार। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। नगर के दुखहरणनाथ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर रात में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें श्रवण सुल्तानपुरी, उर्मिला राज, मधु मिश्रा और धर्मेंद्र पंडित ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। श्रवण सुल्तानपुरी ने तेरे डमरू की धुन सुनकर तेरे दरबार..., शंकर तेरी जटा से बहती है गंग धारा..., कैलाश के निवासी नमो बार-बार हो, आए शरण तिहारी हमें तार-तार दो... जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंदिर के महंत राघवेंद्र मोहन और प्रमुख सेवक संदीप मल्होत्रा ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा का विशेष शृंगार डॉ. डीके राव, रिंकू शुक्ला और अभय सिंह ने किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें