कचहरी स्टेशन के पास सोमवार रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीगणेश भगवान, राधाकृष्ण का मयूर नृत्य, फूलों की होली, शिव पार्वती, मां शेरा की झांकी देख श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
जागरण का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना से हुआ। राज्यमंत्री पंडित सिंह के प्रतिनिधि सूरज सिंह ने भगवान की आरती उतारी।
इसके बाद कलाकारों ने जय गणेश जय गणेश देवा, पंचमुखी हनुमान, शिव पार्वती की झांकी में शिव की शक्ति है शिव ही सुंदर, सारे गांव से दूध मांगाकर भोले को नहला दो, राधाकृष्ण की झांकी में राधाकृष्ण का मयूर नृत्य, फूलों में सज रहे हैं मेरे वृंदावन विहारी, होली तो खेलय आयौ मेरे गांव हो की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
जागरण के समापन पर मां तारारानी की कथा का आयोजन हुआ। इसके बाद भगवान की आरती व प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। मंगलवार सुबह भंडारे का आयोजन हुआ।