नवरात्र की अष्टमी व नवमी पर मंदिरों में मां अंबे के जयकारों की नाद गूंजती रही। बुधवार को भक्तों का रेला मां के दर्शन करने के लिए मंदिरों में उमड़ पड़ा। कन्याओं का पूजन कर भोज कराया। शहर के देवी पंडालों पर मां भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। रानीबाजार के मां दुर्गा पूजा समिति का पंडाल शहर का सबसे बड़ा पंडाल है।
यहां बालाजी सरकार व मां दुर्गा का साक्षात दर्शन करने के लिए भक्तों को करीब तीन सौ से पांच मीटर की लाइन लगानी पड़ी। शहर के खैरा भवानी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर बड़गांव, काली भवानी मंदिर, दुर्गा मंदिर पंजाबी सभा बस स्टैंड, मां काली मंदिर जयनगरा, मां वराही देवी मंदिर उमरीबेगमगंज, बेल्लही माता मंदिर, मां संतोषी मंदिर सेमरादम्मन में सुबह से ही मां भक्तों का तांता लगा गया जो दिन भर लगा रहा।
भक्तों ने महाअष्टमी व महानवमी पर मां की आराधना कर तिल, जौ, चावल, धूप लेकर हवन कुंड में आहुतियां डालीं। महिलायें मंदिर व पंडालों पर मां भगवती का पूजन कर कन्याओं को हलवा पूड़ी खिलाकर अरदास लगाईं। रानीबाजार के पंडाल व मां भगवती मंदिर बस स्टैंड व मां काली मंदिर जयनगरा में एक सौ एक कन्याओं को मां भक्तों ने हलवा, पूड़ी व खीर खिलाया। श्रद्धालुओं में सीमा अग्रवाल, गीता पाठक, अनीता, अलका, गुड़िया व अनुराग सिंह मौजूद रहे।
गोंडा। बहराइच रोड स्थित टैगोरनगर कॉलोनी में मंगलवार शाम देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुुभारंभ मां का पूजन व अर्चन से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने मां दुर्गा की झांकी में भक्तों को दर्शन दे गयी रे एक छोटी सी कन्या, मां शेरा वालिये तेरा शेरा आ गया, अपने खून से नहलाने तेरा बेटा आ गया।
राधाकृषण की झांकी में श्याम आया रे घनश्याम आया रे। शिव पार्वती की झांकी में सारे गांव से दूध मंगाकर भोले को नहला दो मरे शंकर को नहला दो... आदि प्रस्तुतियां देख लोग भाव विभोर हो गये।