फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु की हादसे में मौत

Thu, 30 Jan 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। कटरा बाजार क्षेत्र के भार्गव पुरवा मैजापुर निवासी रामजी ओझा (44) चचेरे भाई व गांव के चार लोगों के साथ स्काॅर्पियो से प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने गए थे। लौटते समय प्रयागराज में ही झूंसी के पास जाम लगा होने के कारण वह स्काॅर्पियो से उतरे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक रामजी के चचेरे भाई शिवकुमार ओझा ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह दोनों गांव के ही चार लोगों के साथ स्काॅर्पियो गाड़ी से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। वहां स्नान दान के बाद बुधवार रात लौट रहे थे। स्काॅर्पियो रामजी चला रहे थे। प्रयागराज के झूंसी के पास जाम लगा था। रामजी गाड़ी से उतरे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कुचल गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। स्कॉर्पियो से ही शव भेज दिया। देर शाम तक गांव पहुंचने की उम्मीद है।
परिजनों को आर्थिक सहायता दे सरकार
रामजी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। रामजी के बेटे रवि, विपिन, सचिन तथा बेटी कोमल का रो-रोकर बुरा हाल है। रामजी की मौत की खबर से पत्नी की हालत बिगड़ गई। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की प्रदेश सरकार से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें