गोंडा। देवीपाटन मंडल ने शिकायत निस्तारण व्यवस्था में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मार्च 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मंडलायुक्त स्तर पर 120 में से 104 अंक हासिल करते हुए 86.67 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान मिला है।
आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने अफसरों को बधाई दी है। रिपोर्ट के अनुसार शिकायतों की मार्किंग और अग्रसारण में 10 अंक मिले हैं। आवेदकों के फीडबैक में 121 मामलों में से 84 संतोषजनक पाए गए, जिससे 69.42 प्रतिशत संतोषजनक फीडबैक दर्ज हुआ और 21 अंक मिले।