फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा सेवाओं का राज्य स्तरीय मॉडल बनेगा देवीपाटन मंडल: डिप्टी सीएम

Wed, 09 Jul 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर/ गोंडा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को दावा किया कि देवीपाटन मंडल चिकित्सा सेवाओं में राज्य स्तर पर मॉडल बनेगा। कहा कि देवीपाटन मंडल शासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदेश में सर्वोत्तम बनाने के लिए हम पूरी निष्ठा और सक्रियता से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मनकापुर का औचक निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद किया और सीएचसी में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था, चिकित्सकों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने यहां मंडलीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया। पौधरोपण भी किया।

भ्रमण पंजिका दिखाओ अन्यथा सस्पेंड करके जाऊंगा : मनकापुर सीएचसी का भ्रमण करने के बाद उप मुख्यमंत्री ने मंडल के चारों जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। कई मुद्दों पर स्वास्थ्य अधिकारी चुप्पी साधे रहे। वह जवाब नहीं दे सके। डीएम नेहा शर्मा को कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें