फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंस्पायर अवार्ड योजना में देवीपाटन मंडल पिछड़ा

Fri, 19 Sep 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में बच्चों में नवाचार व वैज्ञानिक सोच पर आधारित इंस्पायर मानक अवार्ड योजना में जिले के साथ ही देवीपाटन मंडल की प्रगति बेहद खराब है। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में खराब प्रगति में आजमगढ़ के बाद देवीपाटन मंडल का दूसरा स्थान है। ऐसे में 30 सितंबर तक नामांकन की तिथि बढ़ा दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत नवाचार व स्थानीय समस्याओं पर वैज्ञानिक सोच को लेकर प्रत्येक स्कूल के पांच-पांच बच्चों का नामांकन कराया जा रहा है। बच्चों को प्रोत्साहित करने का भी लक्ष्य निर्धारित है। गत 15 सितंबर तक का समय दिया गया था। मगर तय समय में लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। ऐसे में देवीपाटन मंडल की रैंकिंग प्रदेश में सबसे निचले स्तर पर चली गई।
विज्ञापन

मंडल में 20,940 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष 9,925 का ही नामांकन कराया गया। जबकि प्रदेश में सभी 18 मंडलों में कुल 46.72 प्रतिशत नामांकन के साथ आजमगढ़ मंडल की रैंकिंग सबसे खराब है। इसके बाद देवीपाटन मंडल 47.40 प्रतिशत नामांकन के साथ के 17वें पायदान पर है। गोंडा में कुल मिलाकर अभी तक 51.85 प्रतिशत बच्चों का ही नामांकन हो सका। माध्यमिक शिक्षा के जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) उत्तम कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए जरूरी प्रयास किए गए हैं। आगामी 30 सितंबर तक नामांकन की तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

मंडल में बलरामपुर व श्रावस्ती अव्वल
बीते 17 सितंबर की प्रगति रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में बलरामपुर 34वें स्थान पर है। वहीं, देवीपाटन मंडल के बलरामपुर में लक्ष्य के सापेक्ष सबसे अधिक 63.77 प्रतिशत बच्चों का नामांकन हुआ है। श्रावस्ती में 54.86 प्रतिशत बच्चों का नामांकन हुआ है। इस जिले को प्रदेश की रैंकिंग में 54वां और मंडल में दूसरा स्थान मिला है। इसी के साथ बहराइच प्रदेश की रैंकिंग में जहां सबसे खराब स्थिति 75वें स्थान पर है। जहां सिर्फ 29.18 प्रतिशत नामांकन हुआ है। वहीं, प्रदेश में गोंडा 61वें स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें