फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: देवेंद्र को यूथ ब्रिगेड व शहान अख्तर को युवजन सभा की कमान

Wed, 14 Feb 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने युवाओं पर भरोसा जताया है। सपा ने सांगठनिक विस्तार देते हुए युवाओं को नए दायित्व की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व ने देवेंद्र यादव दीपू को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष बनाया है। जबकि शहान अख्तर को युवजन सभा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पंकज गोस्वामी जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी बनाए गए हैं। लालंचद गौतम प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी तथा सुशीला गौतम प्रदेश महासचिव समाजवादी युवजन सभा बनाई गई हैं।
लोहिया वाहिनी व युवजन सभा की प्रांतीय टीम में जिले के दो लोगों को स्थान मिला है। मनोनीत पदाधिकारियों का कहना है कि प्रांतीय नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है उस पर वह खरा उतरेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी की जा रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, शहर से लेकर गांव तक जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहान अख्तर ने बताया कि काफी वक्त से वह पार्टी से जुड़े हैं। अब जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। जल्द ही युवजन सभा की कमेटी गठित की जाएगी। सुशीला गौतम ने बताया कि युवजन सभा में अभी तक वह प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं। अब संगठन ने प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, सपा नेता सूरज सिंह, मसूद आलम खान, देवेंद्र सिंह, सरफराज हुसैन, राजेश यादव सहित अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें