फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को स्वीकृति मिली

Tue, 11 Aug 2015 11:38 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड छपिया ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक हुई। इसमें लगभग 21 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख छपिया बाबूराम यादव ने की। बैठक में पिछली कार्यवाही पर चर्चा की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क, नाली निर्माण किये जाने का प्रस्ताव दिया।। बैठक में मसकनवां, मनकापुर, बभनान, गौराचौकी, चांदनी चौक के जर्जर मार्गों के निर्माण की मांग की गई।

इसके साथ परसा तिवारी में जर्जर पशु चिकित्सालय का जीर्णोद्वार, मसकनवां बाजार को नगर पंचायत, बभनजोतिया से खजुरी मार्ग का निर्माण, टीकर गांव में सफाई कर्मी के तैनाती का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में 21 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ब्लाक प्रमुख बाबूराम की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शाल भेंटकर कर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन बीडीओ छपिया राम प्रकाश मिश्र ने किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य दिनेश शुक्ला, तेजभान सिंह, कुफैल अहमद, चंन्द्र प्रताप वर्मा, सुरेश शुक्ला उमेश पांडेय, पवन तिवारी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें