फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 33 करोड़ से होगा परसपुर व मनकापुर के गांवों का विकास

Mon, 10 Mar 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 परसपुर विकासखंड में विकास कार्याें का लोकार्पण करती ब्लॉक प्रमुख प्रियंका सिंह व विधायक अजय सि
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। क्षेत्र पंचायत परसपुर की बैठक में सोमवार को चार करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों के लगभग 102 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इसके साथ ही चार करोड़ रुपये की लागत वाले 57 से अधिक आरसीसी सड़क, इंटरलॉकिंग व नाली आदि के कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन


विधायक करनैलगंज अजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाएं तीव्र गति से पहुंच रही हैं। विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने पाएगी। ब्लॉक प्रमुख प्रियंका सिंह ने कहा कि गांवों तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा ने अनेक योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि 199 प्रधानमंत्री व 782 मुख्यमंत्री आवास दिया गया। जिस पर कार्य चल रहा है। साथ ही 7355 पीएम आवास का सर्वे हो चुका है।
स्कूलों में लगेगा वाटर कूलर
मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें 29 करोड़ 80 लाख की कार्य योजना स्वीकृत की गई। मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात वर्मा एवं विशिष्ट केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि यूपी सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी व संचालन बब्बू मिश्र ने किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी गौरीशा श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र के जिस ग्राम पंचायत के प्राथमिक व जूनियर के जिन विद्यालयों में वाटर कूलर नही लगा है, वहां जल्द लगवा दिया जाएगा। जो भी सामुदायिक शौचालय या पंचायत भवन बंद पड़े हैं, उन्हें तत्काल संचालित करने के साथ पंचायत भवन में सभी कर्मचारी बैठना सुनिश्चित करें। उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सरोज चौहान, सरिता पांडेय, आशा देवी, रुकसाना, शीला मिश्रा, इंद्रावती, शोभावती को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें