गोंडा। गोरखपुर जोन के एडीजी अशोक मुथा जैन ने पर्वों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार देर शाम एडीजी ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों की जानकारी ली। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद किया। इस मौके पर एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी मनोज रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)