फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर लेखपालों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वमनकापुर (गोंडा)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी बीके प्रसाद को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ इकाई मनकापुर अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह की अगुवाई में तमाम लेखपालों ने उपजिलाधिकारी बीके प्रसाद को सौंपे गये मांग पत्र में कहा है कि वेतन बढ़ोत्तरी, लेखपाल के कार्य में वृद्घि होने पर विशिष्ट व तकनीकी महत्व प्रारम्भिक ग्रेड पे 2 हजार से बढ़ा कर ग्रेड पे 2 हजार आठ सौ उच्चीकृत किया जाये।
5-10 वर्ष सेवा काल में कम से कम तीन पदोन्नति दी जाय। पेंशन विसंगति 1999-2000 के आधार पर रिक्तियों पर वर्ष 2001 में चयनित प्रशिक्षित लेखपालों को प्रशासनिक विलंब के कारण नियुक्ति के बाद होने के आधार पर पुरानी पेंशन विसंगति दूर की जाए सहित अन्य मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें