फोटो-21
अल्लीपुर बाजार में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
खोड़ारे (गोंडा)। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। गौरा विधानसभा क्षेत्र के अल्लीपुर बाजार में बुधवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व पीसीसी सदस्य अभिषेक तिवारी नीरज की अगुवाई में कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने गिन्नी नगर, चंपानगर, अल्लीपुर बाजार, अड़़वाघाट, पड़री हाथीराय से हनुमान नगर रोड को जल्द ठीक कराने की मांग की। कहा कि इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मौके पर पहुंचे मनकापुर के नायब तहसीलदार चंदन जायसवाल व थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर शफीउल हक, बरकतउल्ला, इरफान, हरेंद्र कुमार गुप्ता, विजय वर्मा, रजई निषाद, भोला पांडेय, दिनेश तिवारी, भोला वर्मा, अशोक वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, मेराज, सल्टू, फैयाज, गया प्रसाद यादव, बबलू खान आदि मौजूद रहे।