फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क खत्म करने की मांग

Sat, 03 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क समाप्त करने की मांग की है। संगठन ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य और महामंत्री शिवकुमार सोनी ने कहा कि यूपीआई छोटे-बड़े व्यापारियों और आम लोगों के लिए डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम है। शुल्क लगने से इसका भार उपभोक्ताओं पर पड़ने और नकद लेनदेन बढ़ने की आशंका है। संगठन ने शुल्क खत्म करने या न्यूनतम लेनदेन सीमा में बदलाव की मांग की है।
व्यापारियों ने सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह को ज्ञापन देकर सेल्फ एसेसमेंट के नाम पर कर निर्धारण पर आपत्ति जताई। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर, मल्टीलेवल पार्किंग, व्यापारी हेल्प डेस्क, टोल फ्री नंबर, साइबर फ्रॉड में फ्रीज खातों की समस्या का समाधान और गोंडा बस स्टेशन को मॉडल बस स्टेशन बनाने की मांग की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें