फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रधानों ने सीडीओ को भेजा मांगपत्र

Sat, 31 Aug 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। झंझरी ब्लाॅक मुख्यालय पर शनिवार को ग्राम प्रधान संगठन झंझरी के अध्यक्ष दिनेश शुक्ल, आशीष शुक्ल, राजेंद्र मिश्र, राजन पांडेय, विभांशु शुक्ल, मुरलीधर, आनंद तिवारी, श्रीधर शुक्ल, बिंदेश्वरी पाल ने पीडी व प्रभारी बीडीओ चंद्रशेखर से मुलाकात की। प्रधान आशीष शुक्ल ने कहा कि गोशाला का दो वर्ष पहले एफटीओ बना, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। तीन माह बीत गए पशुओं के चारे का पैसा नहीं आया। ग्राम प्रधानों ने सीडीओ को संबोधित मांगपत्र पीडी को सौंपा। बीडीओ ने प्रधानों को आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर पैसा आने वाला है। जिन ग्राम प्रधानों को भुगतान नहीं हो पाया है उनका सूचीबद्ध तरीके से भुगतान जल्द ही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें