फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छात्रा की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप

Sat, 31 Aug 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
काजल की फाइल फोटो
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर के मुरावन पुरवा की रहने वाली काजल की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। काजल की मां ने परेटा चौहान पुरवा के रहने वाले एक युवक पर बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी सीतापती ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उनकी बेटी काजल क्षेत्र के एक कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। काजल ने अपनी एक सहेली को परेटा चौहान पुरावा के रहने वाले एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी से नाराज युवक ने काजल को मारने की ठान ली। 24 अगस्त को उनकी बेटी काजल घर में अकेली थी। तभी आरोपी युवक उनके घर में घुस आया और काजल की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। उनकी छोटी बेटी नंदिनी ने आरोपी को घर से निकलते देख लिया, जब वह घर के अंदर पहुंची तो काजल का शव फंदे से लटका पाया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें