गोंडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय के नेतृत्व में जुटे शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। धरने के दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के बदले समान वेतन देने, विनयमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ तथा वंचित तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग की। अन्य मुद्दों को शामिल करते हुए 10 सूत्री मांगपत्र डीआईओएस डॉ. रामचंद्र को सौंपा गया। इस अवसर पर अजीत सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश द्विवेदी, धर्मवीर सिंह, सहदेव सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)