फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, गोंडा में 348 एमवीए खपत

Fri, 13 Jun 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ी है। अभियंताओं के मुताबिक बारिश होने के बाद ही बिजली की खपत में कमी आएगी। गोंडा में दस दिन पहले 323 एमवीए (मेगा वोल्ट एंपियर) बिजली की खपत होती थी, जो अब बढ़कर 348 एमवीए हो गई है।
विज्ञापन

जेल रोड स्थित पारेषण खंड में शुक्रवार को मरम्मत का कार्य कराया गया। इसके चलते सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक बिजली कटौती की गई। इससे शहर के साथ ही, नवाबगंज, डुमरियाडीह, खोरहंसा, तरबगंज, आर्यनगर, चंदवतपुर घाट, फैजाबाद रोड, न्यायालय, एनईआर, अस्पताल, नगर, झंझरी, अंबेडकर चौराहा, धानेपुर, बेलसर, लौवाटेपरा की बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोग पानी के लिए भी परेशान रहे। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

यहां भी रही समस्या
कटरा बाजार संवाद के अनुसार बृहस्पतिवार रात हर आधे घंटे पर विद्युत कटौती होने से लोगों को परेशानी हुई। जेई आदर्श ओझा ने बताया कि ओवरलोड के चलते कटौती की जा रही है। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि होने पर क्षेत्र को भरपूर आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र मसकनवा के बगदर फीडर पर बृहस्पतिवार रात मेन लाइन का तार टूटने से 10 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। गड़हा, मवई, सोनबरसा, खजुरी, महमूदपुर, धानेपुर, मनसुखपुर, घनश्यामपुर ग्रांट, गायघाट, उसका, हरसिंहपुर, पतिजिया खुर्द सहित दर्जनों गांवों की बिजली ठप रही। शुक्रवार सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
परसपुर में बृहस्पतिवार देर शाम करनैलगंज मार्ग बड़ी मस्जिद के पास तेज आवाज के साथ तार टूटकर सड़क पर लटक गया। जिससे यहां भगदड़ मच गई। इसी तरह बालपुर मार्ग पर भी समस्या उत्पन्न हुई। घंटों बाद विद्युत कर्मी ने फाॅल्ट को ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें