-गोंडा इटियाथोक में पुल निर्माण के लिए विरोध स्वरूप भीख मांगते छात्र पंचायत के लोग। - संवाद
जयप्रभाग्राम। गोंडा-बलरामपुर मार्ग स्थित इटियाथोक बिसुही पुल के नवनिर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शनिवार को 15वें दिन भी जारी रहा। इस बार कार्यकर्ताओं ने इटियाथोक बाजार की दुकानों पर जाकर भीख मांगकर अनोखे ढंग से विरोध जताया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा कि कई दिनों से लगातार आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि बाजार में दुकान-दुकान जाकर लोगों से मांग सुनाकर सहयोग राशि ली गई है। जो राशि मिली है, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजकर पुल निर्माण की मांग की जाएगी। इस दौरान सूरज शुक्ला, संदीप मिश्रा, जीशान, सोनू शुक्ला, अवधेश मिश्रा, सोनू मिश्रा, अमन सिंह, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।