रुपईडीह (गोंडा)। आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर बनगाई गांव के निकट बृहस्पतिवार सुबह सड़क पार करते समय एक हिरन को अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हिरन कुछ दूर तक जाने के बाद खेत में गिर गया और उसकी मौत हो गई। वन दारोगा विनय कुमार ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। (संवाद)