फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: देशहित में समर्पण प्रत्येक स्वयंसेवक का प्रथम कर्तव्य

Wed, 08 Oct 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम स्वयंसेवकाें ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया गया। खराब मौसम भी उनका जोश ठंडा नहीं कर सका। नागरिकों ने उत्साह से स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में विजयदशमी उत्सव से हुआ। संचालन डॉ. पंकज विद्यार्थी ने किया। उन्होंने संघ की स्थापना से लेकर 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देशहित में समर्पण प्रत्येक स्वयंसेवक का प्रथम कर्तव्य है।

स्वयंसेवक मनीष भट्ट ने एकल गीत प्रस्तुत किया। अन्य ने देशभक्ति गीतों से माहौल को और जीवंत बनाया। लखनऊ-गोंडा राजमार्ग, मौर्यनगर चौराहा, गाड़ी बाजार, घंटाघर से होते हुए कन्हैयालाल इंटर कॉलेज तक पथ संचलन किया गया। बरसात के बावजूद कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष करते पंक्तिबद्ध होकर लगातार आगे बढ़ते रहे। आदिशक्ति भवानी माता मंदिर सहित कई स्थानों पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। बारिश के बीच स्वयंसेवकों ने पूरी गंभीरता से पथ संचलन पूरा किया। इस अवसर पर अशोक सिंघानिया, मोहित पांडेय, आशीष गिरी, जोगेंद्र सिंह जानी, पिंटू बाबा, मनीष गोस्वामी, अन्नू भारती, सचिन गुप्ता, कन्हैया लाल वर्मा, रामकुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें