फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कर्ज में डूबे किसान ने लगाई फांसी

Wed, 12 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के कटहा अहिरनपुरवा में मंगलवार रात कर्ज मेंं डूबे किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार के लोग बुधवार सुबह जब सोकर उठे तो उसका शव लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कटहा अहिरनपुरवा निवासी शंकर यादव ने बताया कि उसका छोटा भाई शिव प्रकाश यादव (30) खेती करके परिवार का गुजारा करता था। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह मड़हे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो शिव प्रकाश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शंकर के मुताबिक शिव प्रकाश ने क्षेत्र के तीन लोगों से एक साल पहले दो लाख रुपये कर्ज लिया था। आर्थिक तंगी की वजह से वह कर्ज चुका नहीं पा रहा था। शंकर का आरोप है कि शिव प्रकाश को कर्ज देने वाले लोग तगादा कर रहे थे। इसी के चलते उसने खुदकुशी की है। शिव प्रकाश के खुदकुशी करने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके आठ साल का बेटा व एक साल की बेटी है।
भानपुर चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें