फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एआरटीओ को जान से मारने की धमकी

Thu, 25 Jun 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर भेजा धमकी भरा मेसेज।
विज्ञापन
गोंडा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन आरसी भारतीय को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 24 जून की रात करीब 8:49 बजे ‘सुधेश तिवारी मित्र मंडली’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप में एक सदस्य की ओर से धमकी भरा संदेश पोस्ट किया गया। संदेश में एआरटीओ को संबोधित करते हुए उनकी हत्या की धमकी दी गई थी। लिखा गया कि मेरे हाथों एआरटीओ की हत्या तय है।
ग्रुप से कई अधिकारी और गणमान्य लोग भी जुड़े हैं। संदेश पोस्ट होने के बाद जिलाधिकारी के पूर्व ओएसडी शिवराज शुक्ल ने उसका स्क्रीनशॉट एआरटीओ को भेजा। एआरटीओ की तहरीर के अनुसार संदेश जिस मोबाइल नंबर से भेजा गया, उस पर शहनावाज खान नाम प्रदर्शित हो रहा था। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें