फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 24 Jun 2015 11:22 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के चिरैया गांव में मंगलवार शाम बाग में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय एक युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई। परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के चिरैया गांव निवासी लल्लू ने बताया कि उनका बेटा छोटेलाल (20) बीती शाम बहू के साथ बाहर से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के निकट बाग में आम के पेड़ पर छोटेलाल ने पका हुआ आम देखा। इस पर दोनों वहीं रुक गए।

इसके बाद छोटेलाल पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने लगा। इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिवारीजन भी रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


छोटेलाल की मौत होने से परिवारीजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि उसे घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें