फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रत्याशी की मौत, चुनाव स्थगित

Fri, 27 Nov 2015 11:10 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसेरिया से ग्राम प्रधान पद की महिला प्रत्याशी की गुरुवार देर रात इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। वह पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गईं थीं। प्रधान पद की महिला प्रत्याशी की मौत होने से तहसील करनैलगंज के निर्वाचन अधिकारी ने बसेरिया ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया है। यहां सिर्फ ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन


करनैलगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसेरिया से प्रधान पद की प्रत्याशी राबिया पत्नी अकबाल पांच दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हो गई थीं।

उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ग्राम प्रधान पद की महिला प्रत्याशी की मौत होने की सूचना शुक्रवार को तहसील करनैलगंज के निर्वाचन अधिकारी को मिली।

निर्वाचन अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पद की महिला प्रत्याशी की मौत होने के कारण बसेरिया ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यहां सिर्फ ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें