फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल हादसे में पति की मौत, पत्नी लापता

Mon, 21 Nov 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के पुखरायां में हुए ट्रेन हादसे में जिले के भरथापुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी लापता  है। परिवारीजन तथा ग्रामीण कानपुर में महिला की तलाश में जुटे है। गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन


उतरौला कोतवाली क्षेत्र के भरथापुर निवासी ताहिर अली (48) और उनकी पत्नी साफिया बेगम इंदौर में रहते थे। ताहिर इंदौर में प्लास्टर ऑफ पेरिस का काम करते थे। ताहिर और उसकी पत्नी साफिया पटना-इंदौर एक्सप्रेस से घर वापस आ रहे थे।

ताहिर के बेटे रियाज अहमद ने बताया कि उनके माता-पिता गांव आकर हज जाने के लिए पासपोर्ट बनवाने वाले थे। पुखरायां में हुए रेल हादसे में पति-पत्नी ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गए। सोमवार को कानपुर पहुंचे रियाज अहमद, ग्रामीण निसार अहमद, सफातुल्ला व अब्दुल हबीब ने बताया कि काफी तलाश के बाद ताहिर अली का शव कानपुर पोस्टमार्टम हाउस में मिल गया है।
विज्ञापन


साफिया का अभी पता नहीं चल सका है। परिवारीजन साफिया की तलाश में संभावित जगहों की खाक छान रहे है। पति-पत्नी की ट्रेन हादसे में हुई मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के लोग शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें