कटरा ब्लॉक क्षेत्र के कटुआ नाला गांव के मजरा पाठक पुरवा के रहने वाले संतराम मौर्य ने बताया कि वह कटुआ नाला ग्राम पंचायत से प्रधान पद का प्रत्याशी है। संतराम के मुताबिक शनिवार को ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा था।
दोपहर को उसकी पत्नी रामावती (50) मतदान केंद्र पर पहुंचीं। वहां वोट डालने के बाद वह घर लौट रही थीं। रास्ते में रामावती अपनी साइकिल की दुकान पर रुक गईं। तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया और थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई।
बीडीसी सदस्य की सांसें थमीं
गैड़ासबुजुर्ग (बलरामपुर)। ब्लॉक रेहरा बाजार के बीडीसी वार्ड संख्या 27 नयानगर द्वितीय से बीते दिनों नव निर्वाचित सदस्य 22 वर्षीय हेमा की शनिवार को तबियत खराब होने से मौत हो गई।
हेमा के पति रज्जन ने बताया कि शनिवार को पत्नी की अचानक तबियत खराब हो गई। उसे गोंडा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान हेमा की मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।