गोंडा। कौड़िया के ग्राम पकड़ी नदावा में मंगलवार को नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता रविंद्र नारायण तिवारी ने बताया की तीन माह पहले 22 फरवरी को बेटी शिवानी (18) की शादी पकड़ी नदावा के रामदेव दूबे के बेटे महावीर से की थी। शादी के बाद ही से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। ग्रामीणों के अनुसार शिवानी का पति महावीर मौके पर न होकर मजदूरी पेशा के लिए मुंबई में है। थानाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय ने बताया कि ससुर रामदेव दूबे, सास गुड़िया व ननद कोमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।