फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत का स्लैब खोलते नीचे गिरे राजगीर चाचा-भतीजे, भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कौड़िया थाने में सिपाहियों के लिए चल रहे बैरक निर्माण के दौरान शुक्रवार की सुबह राजगीर मजदूरों के साथ बैरक की स्लैब खोल रहे थे। इसी बीच पैर फिसलने से राजगीर चाचा-भतीजे तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। भतीजे की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि चाचा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों जनपद के 17 थानों बैरक समेत आवासीय निर्माण का काम चल रहा है। जनपद के कौड़िया थाने में तीन मंजिला बैरक का निर्माण हुआ है। सुलतानपुर जनपद के लंभुवा के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि उसका भाई सोमनाथ व भतीजा संतराम दोनों राजगीर का काम करते हैं।
दीपक के मुताबिक कौड़िया थाने में हाल ही में बैरक की छत ढाली गई थी। शुक्रवार की सुबह सोमनाथ (32) व संतराम (30) मजदूरों के संग बैरक के छत की स्लैब खोल रहे थे। इसी बीच संतराम का पैर फिसल गया, उसे बचाने के चक्कर में संतराम के साथ सोमनाथ भी नीचे गया।
विज्ञापन

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां से दोनों को नाजुक हालत में चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संतराम की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि सोमनाथ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष कौड़िया चितवन कुमार ने बताया कि बैरक की छत का स्लैब खोलते समय दो राजगीर गिरकर घायल हो गए थे। दोनों का अस्पताल भेजा गया था। पता चला है कि एक राजगीर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें