बभनान (गोंडा)। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर बभनान स्टेशन के पूर्वी समपार संख्या 222 पर शनिवार देेेर शाम हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
गेटमैन की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी मनकापुर ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। जीआरपी मनकापुर के प्रभारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।