उमरी बेगमगंज। पूरेडाल गांव में तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मां रोशनी ने बताया कि बेटा सुमित (12) पुत्र राम आशीष उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे मिर्जा में कक्षा सात का छात्र था।
रोशनी ने बताया कि बुधवार को वह घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर धान की रोपाई करने गई थीं। बेटा भी साथ में गया था। खेत के पास में किसी की चिता जल रही थी। बेटा डर न जाए, इसलिए उसे घर भेज दिया था। रास्ते में घर जाते समय वह करकरा तालाब में डूब गया। रोपाई के बाद वह घर पहुंचीं तो बेटा नहीं मिल। खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल सका।
बृहस्पतिवार सुबह गांव के लोगों ने तालाब में शव उतराते देखा तो परिजनों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बाद शव को बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।