फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गैर प्रांतों व महानगरों से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आने वाले मजदूरों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को सातवें दिन मुंबई से गोंडा आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के एक कोच के शौचालय में एक महिला की मौत हो गई। महिला का शव शौचालय में पड़ा मिला। ट्रेन के गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर शव को यहां उतारा गया। जीआरपी ने महिला के शव का पंचायतनामा कराया है। अब तक श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है।
विज्ञापन

सिद्घार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जखौरा जनखोरा गांव की रहने वाली जलीमुन्निशा (55) पत्नी मोहम्मद रईस गुरुवार को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल रेलवे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से गोंडा आ रही थी। एस-5 कोच में यात्रा कर रही जलीमुन्निशा रास्ते में शौचालय गई थी। वहां वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। ट्रेन के गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे अस्पताल के डॉ. आरएस यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया महिला के शव का पंचायतनामा कराया गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला के साथ यात्रा कर रहे परिवार के लोगों ने बताया कि महिला का हृदय संबंधित इलाज मुंबई में चल रहा था। इससे पहले 26 मई को मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बलरामपुर आ रहे मोहम्मद मुस्तफा (56) पुत्र अब्दुल वहाद निवासी निवाड़ा थाना उतरौला जनपद बलरामपुर, 22 मई को झांसी से गोरखपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में रामलखन निवासी रामपुर जिला गोरखपुर, 23 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से हरियाणा के दादरी से बिहार प्रांत के सिवान जा रही महिला बिंदू देवी (50) पत्नी दूधनाथ दीक्षित निवासी दीक्षित हरपुर थाना नौटन जिला सिवान बिहार व 24 मई को झांसी से गोरखपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में रामभवन (40) पुत्र स्वामीनाथ निवासी ग्राम गंगाई टोला थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर की मौत हो चुकी है। इस तरह श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले प्रवासियों के मौत की संख्या अब पांच पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें