फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सास-बहू पर चाकू से जानलेवा हमला

Tue, 18 Jul 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। घर के बरामदे में सो रही सास-बहू पर अज्ञात युवक चाकू से जानलेवा हमला करके भाग गया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन

मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मदनापुर भान की रहने वाली चिल्हा देवी मौर्य (55) ने बताया कि सोमवार रात वह अपनी बहू लक्ष्मी (26) के साथ घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर सो रही थीं। रात लगभग डेढ़ बजे एक अज्ञात युवक दरवाजे के पास आया। आहट पाकर लक्ष्मी जाग गई और युवक को टोका। इस पर उसने लक्ष्मी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर चिल्हा देवी जाग गई और युवक को पकड़ने लगी तो वह उसके पेट में भी चाकू मारकर भाग गया।
जानलेवा हमले में घायल सास-बहू को एंबुलेंस से सीएचसी मनकापुर पहुंचाया गया। डाॅ. आदित्य कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिल्हा देवी का सीएचसी में ही इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी प्रबोध कुमार ने बताया कि चिल्हा देवी की तहरीर पर एक अज्ञात युवक के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें