कटरा बाजार (गोंडा)। ग्राम पहाड़ापुर लकहवा निवासी कमला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे उनके पति बाबादीन घर के बाहर थे। तभी घूर के विवाद को लेकर पड़ोसी धर्मेंद्र, प्रभुदयाल, अजीत, पुनीत, श्रीमती व संगीता ने उनके पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने गई नाबालिग बेटी को भी पीट दिया। पति को मेडिकल कॉलेज से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम रमाशंकर राय ने बताया कि कमला की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)