फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 5.5 लाख कैश लेकर निकला सेल्समैन लापता

Thu, 06 Feb 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। पांडेयपुरवा निवासी अजय कुमार सोनी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके भाई अयोध्या प्रसाद सोनी इटियाथोक के खरगूपुर मार्ग स्थित देसी शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। बुधवार दोपहर वह दुकान की मालिक कामिनी जायसवाल निवासी करनैलगंज को साढ़े पांच लाख रुपये देने बाइक से गए थे।मगर वह न तो कामिनी के घर पहुंचे और न ही घर लौटे। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें