बालपुर (गोंडा)। थाना कटरा बाजार के विरतिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जताई है।
कोतवाली करनैलगंज नकहा बसंत शुक्लन पुरवा निवासी केदार नाथ शुक्ल (35) का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हलधमऊ चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।