वजीरगंज (गोंडा)। गोंडा-अयोध्या हाइवे से सटे भरहापारा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाध्यक्ष वजीरगंज संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृत युवक की उम्र करीब 32 वर्ष है। उसके पास से रोडवेज के दो टिकट मिले हैं। इनमें एक टिकट गोंडा से अयोध्या का और दूूसरा पुराना टिकट है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।