फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाजार गए वृद्ध का तालाब में मिला शव

Wed, 05 Jul 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के जैनपुरवा निवासी शिव नारायण (60) का शव बुधवार सुबह बाबूराम पुरवा के समीप तालाब में मिला। गांव के रहने वाले समयदीन ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसके मौसा शिव नारायण मंगलवार को साइकिल से धानेपुर बाजार गए थे। जहां से घर नहीं लौटे। बुधवार सुबह बाबूराम पुरवा के समीप तालाब में उनका शव मिला। समयदीन ने बताया कि उसकी मौसी की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं है। थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें