फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में यूपी का नेतृत्व करेंगे आयुष

Wed, 05 Jul 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जज्बा हो तो कोई भी राह कठिन नहीं होती। इसे साबित कर दिखाया है कि जिले के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी आयुष राजभर ने। उनके बेहतर खेल की बदौलत राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम के नेतृत्व का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन

कर्नाटक के शिमोगा स्थित नेहरू इनडोर स्टेडियम में छह से नौ जुलाई तक जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित जाएगी। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन 15 से 18 जून तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ। जिसमें आयुष राजभर ने जूनियर अंडर 55 किलो भार वर्ग में प्रदेश के छह जनपदों के खिलाड़ियों को परास्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया था। अब उनको उत्तर प्रदेश की टीम का नेतृत्व सौंपा गया है। ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि आयुष की उपलब्धि से सभी गौरवान्वित हैं। वह खिलाड़ियों के लिए एक रोल मॉडल बनकर उभरा है। इस उपलब्धि पर माता तरुणा राजभर, पिता कन्हैयालाल सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें