फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पूर्व लापता मासूम का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। कुंजलपुर गांव से दो दिन पूर्व लापता हुुई चार साल की मासूम बालिका का शव रविवार की सुबह उसके घर से दो सौ मीटर की दूरी पर कुएं में उतराता मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के कुंजलपुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार सिंह की नातिन शालिनी सिंह (04) पुत्री गिरजेश सिंह शुक्रवार की दोपहर घर पर खेल रही थी। तभी वह अचानक लापता हो गई थी। मामले में अशोक सिंह ने कोतवाली मनकापुर में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार की सुबह शालिनी का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित गन्ने के खेत के पास कुएं में उतराता मिला। उसकी गर्दन व आंखों पर चोट के निशान मिले हैं और दांत टूटे हैं।
अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिस कुएं में शालिनी का शव मिला है। वह घर से दो सौ मीटर की दूरी पर है। वहां काफी झाड़ झंखाड़ है। कुंआ और घर के बीच में गन्ने की फसल लगी है। जहां पर मासूम नातिन नहीं जा सकती थी। अशोक कुमार सिंह का कहना है कि उनकी नातिन की हत्या करके शव को कुएं में फेंक दिया गया है। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें