उतरौला। गैंडास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम फकीरपुर स्थित सरयू नहर में बुधवार शाम एक अधेड़ का शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने शाम करीब 5:30 बजे चमारूपुर की ओर से नहर में शव बहते हुए देख सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।