फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में घर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंड)। कस्बा परसपुर के अंजही गली में एक युवक का शव सोमवार को उसके घर में पाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बहराइच जनपद के जरवल थाना क्षेत्र के ग्राम सपसा निवासी धीरज गुप्ता ने बताया कि सोमवार की दोपहर 11 बजे उसके एक रिश्तेदार ने कॉल करके उसे सूचना दी कि उसके मामा विनोद कुमार गुप्ता (38) निवासी कस्बा परसपुर अंजही गली में सुबह से दिखाई नहीं दिए।
उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद है। इसी सूचना पर वह अपनी नानी शांती देवी व मां पुष्पा देवी के साथ मामा विनोद के घर पहुंचा तो घर का दरवाजा बंद था। उनका शव घर में पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि धीरज गुप्ता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें