फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 26 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बूढ़ादेवर गांव के पास बाग में 25 वर्षीय युवक का शव सागौन के पेड़ में मफलर से बंधे फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक सुभाष विश्वकर्मा ने बताया कि युवक काली जैकेट, काली पैंट, लाल शर्ट व सफेद टीशर्ट पहने है। आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें