गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय सुमन ने शनिवार को स्टेशन के साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक, बुकिंग दफ्तर व आरक्षण दफ्तर का निरीक्षण किया। इसी बीच वाहन से उनका हैंडबैग चोरी हो गया। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने तुरंत चेकिंग शुरू की। जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। डीसीएम ने जीआरपी को तहरीर दी है। इसमें बताया कि बैग में 5000 रुपये, मोबाइल चार्जर व अभिलेख रखे थे।