मसकनवा (गोंडा)। छपिया में नरायनपुर गांव के पास शनिवार सुबह आलू लदा डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक अवनीश सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर से आलू लेकर कप्तानगंज जा रहे थे। सुबह छह बजे नरायनपुर मोड़ के पास कोहरे के चलते हादसा हो गया। इससे डीसीएम में सवार पीलीभीत निवासी ऋषभ सिंह, खलासी संदीप सिंह व चालक अवनीश को मामूली चोटें आई हैं। छपिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। (संवाद)