फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डीसीएम चालक को बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली

Sat, 29 Mar 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोली लगने से घायल डीसीएम चालक छेदीलाल। -संवाद
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया इलाके में छिरास गांव के पास शुक्रवार देर शाम बाइक सवार हमलावरों ने नकही भरथा इटहिया निवासी डीसीएम चालक छेदीलाल (32) को गोली मार दी। वह जान बचाने के लिए थाने की तरफ भागे तो कौड़िया बाजार के पास फिर घेराबंदी करके हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हालांकि वह बच गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नकही भरथा इटहिया गांव निवासी डीसीएम चालक छेदीलाल शुक्रवार शाम सात बजे बहराइच के विशेश्वरगंज के गंगाजमुनी गांव निवासी खलासी ब्रह्मानंद व आने गांव के रंजीत यादव के साथ गोंडा से कबाड़ लेकर पंजाब के गोविंदनगर जा रहे थे। करनैलगंज-आर्यनगर मार्ग पर रामापुर के पास एक पंप पर डीजल भरवाने लगे तो राजामान नामक परिचित मिल गया। वह एक अज्ञात युवक को साथ ले जाने के लिए कहने लगा। इस पर चालक छेदीलाल ने युवक को अपनी डीसीएम में बैठा लिया। दो किलोमीटर आगे छिरास गांव के पास युवक अपने भाई के आने का हवाला देकर डीसीएम रुकवाने लगा। चालक ने डीसीएम की रफ्तार कम की, तभी बुलेट सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इससे छेदीलाल के दाहिने हाथ में गोली लग गई। इसके बावजूद वह कौड़िया थाने की ओर भागे।
कौड़िया बाजार से पहले ही हमलावरों ने दोबारा घेराबंदी कर फायरिंग की। इस दौरान चालक ने डीसीएम रोकी और गेहूं के खेत में भागकर जान बचाई। हमलावरों ने खलासी ब्रह्मानंद से भी हाथापाई की। इसी बीच चालक ने गेहूं के खेत में छिपकर यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले चालक को थाने पहुंचाया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने किया पीछा मगर भाग निकले हमलावर
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना से दो मिनट पहले ही वह डीसीएम को ओवरटेक कर निकले थे। इसी बीच फायरिंग की सूचना के बाद बदमाशों का पीछा किया। हालांकि आरोपी भाग निकले। चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रथमदृष्टया कबाड़ को लेकर विवाद में हमले की आशंका है। चालक की तहरीर पर केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी से भी हमलावरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें