झंझरी (गोंडा)। गल्ला मंडी के निकट प्रदर्शनी मैदान के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा ई रिक्शा मंगलवार दोपहर डीसीएम से टकरा गया। इससे चालक समेत पांच स्कूली बच्चे घायल हो गए। इससे अफरातफरी मच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के बाद चार बच्चों को घर भेज दिया गयां। चालक को भर्ती कर लिया गया है।
एक निजी स्कूल के छात्र छुट्टी होने के बाद ई रिक्शा से घर जा रहे थे। मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से प्रदर्शनी मैदान के सामने से ई रिक्शा डीसीएम की चपेट में आकर पलट गया। जानकीनगर के चमन पुरवा निवासी वैष्णवी, शिवा, आराध्या, शौर्य पांडेय, सरस पांडेय व बैटरी रिक्शा चालक राजकुमार साहू घायल हो गए। घायलों को मेडिकल काॅलेज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रों को घर भेज दिया गया। वहीं चालक को भर्ती कर लिया गया।