फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डीसी प्रशिक्षण को अब बर्खास्तगी का नोटिस

Sun, 21 Sep 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीएसए और डीसी प्रशिक्षण रहे सहायक अध्यापक हरिगोविंद के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरिगोविंद यादव ने जहां डीएम प्रियंका निरंजन से बीएसए की मनमानी पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी। वहीं, बीएसए ने सेवा बर्खास्तगी के लिए अनुस्मारक नोटिस जारी कर किया है।
विज्ञापन

बीते 11 सितंबर को जारी नोटिस के जरिए बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि बीते छह सितंबर को नोटिस देकर 10 सितंबर को मुजेहना के कंपोजिट विद्यालय दत्तनगर के सहायक अध्यापक हरिगोविंद यादव को कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाया गया। सहायक अध्यापक न तो कार्यालय में निर्धारित समय में उपस्थित हुए और न ही कोई स्पष्ट जवाब दिया। बीएसए की ओर से अनुस्मारक नोटिस देकर पांच दिन में जवाब तलब किया। कहा कि अगर निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित नहीं होते तो सेवा समाप्ति कर दी जाएगी। वहीं, सहायक अध्यापक हरिगोविंद यादव का कहना है कि उन्हें परियोजना कार्यालय की ओर से जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) पद से कार्यमुक्त किया गया। संबंधित आदेश पर अधिकारियों की ओर से सुनवाई न करने पर कोर्ट में गुहार लगाई है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि स्थगन आदेश के बावजूद निलंबन के साथ ही बर्खास्तगी नोटिस जारी कर दिया गया। नोटिस पर नोटिस जारी कर परेशान किया जा रहा है।
यह है विवाद की वजह
हरिगोविंद यादव ने बताया कि परियोजना कार्यालय की ओर से उन्हें बाकायदा चयन प्रक्रिया के जरिए सहायक अध्यापक से जिला समन्वयक पद पर तैनाती दी गई थी। बाद में प्रतिनियुक्ति के आधार पर उन्हें हटा दिया गया। उनके साथ ही प्रदेश के 27 जिलों के जिला समन्वयक पद पर काम कर चुके अध्यापकों ने कोर्ट में गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि कोर्ट के निर्णय से पहले संबंधित पद पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से चयन प्रक्रिया शुरू की गई है। चहेतों को लाभ देने के लिए यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें