फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 28 को है बेटी की शादी, घर में लगा दी आग

Fri, 23 May 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के कोल्हमपुर इमाम गांव निवासी वंशराज ने घर में आग लगने से सारा सामान राख होने के बाद पुलिस तहरीर दी है। इसमें बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे उनके फूस के घर में अचानक आग लग गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि 28 मई को उनकी बेटी की शादी है। शादी के लिए सामान की खरीदारी कर घर में रखा था। वह शादी के कार्ड बांटने गए थे। तभी अज्ञात युवक ने उनकी बेटी की शादी में विघ्न डालने की नीयत से आग लगा दी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें