गोंडा के फातिमा इंटर कालेज में अपराजिता अभियान के तहत आयोजित विधिक कार्यशाला में शपथ लेतीं छात्?
- फोटो : GONDA
गोंडा। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत फातिमा कॉलेज सरकुलर रोड में कानूनी शिक्षा और बेटियों के बढ़ते कदम विषय पर परिचर्चा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी आरआर प्रजापति ने बेटियों का उत्साह बढ़ाया। अमर उजाला के अभियान को सराहा। कॉलेज के प्रधानाचार्य पाल कोरेया ने अतिथियों का स्वागत किया।
बेटियों को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि अमर उजाला का आयोजन बेटियों की तरक्की के लिए काफी अहमियत रखता है। बार संघ के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी व महामंत्री राम बुझारत द्विवेदी ने बेटियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया। संचालन शिक्षक लक्ष्मी नाथ पांडेय ने किया। शिक्षक संजीव अग्रवाल, आरपी सिंह तोमर आदि रहे। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को नारी गरिमा के सम्मान का संकल्प कराया।